Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने शादी से इनकार पर युवती की नाक काटी दी

भोपाल में एक युवक ने युवती की नाक काट दी। वह उसे जबरन बाइक पर बैठाकर आईटी पार्क ले गया। यहां शादी करने के लिए दबाव बनाया। युवती के इनकार करने पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती को गंभीर चोट आई है।

मामला गांधीनगर इलाके में गुरुवार का है। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती गांधीनगर में रहती है। वहीं, आरोपी युवक दिनेश जाटव (24) सीहोर जिले के दोराहा का रहने वाला है। वह सीहोर में ड्राइवरी करता है। वह हाल ही में युवती के घर के पास किराए से रहने आया था। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की।

मां बोली-इंटरव्यू देने निकली थी बेटी पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी एक प्राइवेट स्कूल में इंटरव्यू देने के लिए घर से निकली थी। आरोपी को इस बात की जानकारी थी, लिहाजा घात लगाकर बैठा हुआ था। बेटी को देखते ही डरा धमका कर उसने बाइक पर बैठने के लिए मजबूर किया। इसके बाद एकांत में ले गया जहां उस पर चाकू से वार कर दिया। बेटी ने घायल हालत में कॉल कर मुझे मदद मांगी।

बेटी को कॉल पर हिम्मत दिलाती रही

मां ने बताया कि मैं तत्काल बेटी के बताए पते पर उसकी तलाश में बेटे के साथ पहुंची। इस दौरान बेटी लगातार कॉल पर संपर्क में बनी रही। उसकी आवाज लड़खड़ा रही थी, लेकिन मैं हिम्मत दिलाती रही और आखिरकार उसे तलाश लिया।

तत्काल इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद बेटी को हमीदिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, उसकी नाक की सर्जरी की जा रही है।

टीआई बोले-आरोपी की तलाश जारी गांधीनगर थाने के प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दोराहा और सीहोर सहित उसके तमाम संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img