Friday, May 8, 2026
29.1 C
Bhopal

MP में महापौर चुनाव में कांग्रेस के 4, BJP के 3 बागी मैदान में

मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दोनों दलों की बागियों को मनाने की कवायद फेल हो गई। 16 में से 6 नगर निगमों में 7 ऐसे उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, जिन्होंने महापौर की कुर्सी के लिए पार्टी से बगावत की है। इनमें कांग्रेस के 4 और BJP के 3 नेता हैं।

कांग्रेस महिला मोर्चा ग्वालियर की पूर्व जिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता और सतना में कांग्रेस के सईद अहमद ने तो चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ही बदल ली। अहमद BSP के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। रुचि आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि, छिंदवाड़ा में BJP से बागी हुए जितेंद्र शाह को BJP ने मना लिया है, लेकिन वे चुनाव मैदान में बने रहेंगे।पहले उम्मीदवार चयन में माथापच्ची चली। अब कई बागियों के मैदान में आने से मुसीबतें बढ़ी हुई हैं। बागियों की तरफ से नामांकन भरे जाने के बाद पार्टी की ओर से उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की गई। इसमें कुछ हद तक सफलता भी मिली, लेकिन जो तस्वीर निकलकर सामने आई है, वह बता रही है कि BJP और कांग्रेस की प्रेशर पॉलिटिक्स बागियों पर ज्यादा असर नहीं डाल पाई है।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img