Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

मंत्री सारंग बोले- अरशद मदनी की भी जांच होनी चाहिए

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के विवादित बयान ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। मदनी ने सहारनपुर में कहा था कि सरकार सुनियोजित रूप से मुस्लिम संस्थानों को निशाना बना रही है और दावा किया था कि “अगर किसी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर मुसलमान होगा, तो वह जेल ही जाएगा।

उनके इस बयान पर मध्य प्रदेश के खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सारंग ने कहा, मदनी के इस बयान के बाद उसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए। वह भी कहीं-ना-कहीं आतंकवाद और देशद्रोह से जुड़ा हुआ है।

मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि मदनी जानबूझकर देश के माहौल को जहरीला बनाने की कोशिश कर रहे हैं और हर कानूनी कार्रवाई को सांप्रदायिक चश्मे से देखने की आदत बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि मदनी जैसे लोग देश की संस्थाओं, न्यायपालिका और सुरक्षा एजेंसियों पर लगातार अविश्वास फैलाकर एक खतरनाक नरेटिव खड़ा कर रहे हैं।

ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की दिलाई याद सारंग ने याद दिलाया कि देश ने डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे गौरवशाली मुस्लिम व्यक्तित्वों को सर्वोच्च सम्मान दिया है। उन्होंने कहा भारत में प्रतिभा को धर्म नहीं, काम देखा जाता है। लेकिन मदनी जैसे नेता तुष्टीकरण की राजनीति के सहारे मुस्लिम समाज को डराने और गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि दशकों तक चली मुस्लिम परस्ती और वोटबैंक की राजनीति ने ऐसे नेताओं को बढ़ावा दिया, जो अब हर मुद्दे पर देशविरोधी बयान देकर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

सारंग ने यह भी कहा कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई कानून के अनुसार हुई है, और यदि किसी संस्था में वित्तीय अनियमितता, अवैध निर्माण या दूसरे गंभीर आरोप होंगे, तो जांच होगी। चाहे वह किसी भी समुदाय से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई को ‘मुस्लिम संस्थाओं पर हमला’ बताना सिर्फ राजनीतिक खेल है। मंत्री ने कहा कि मदनी की गतिविधियों की गहन जांच की जाए, ताकि सच सामने आ सके।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img