Monday, March 2, 2026
31.8 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शुक्रवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक, जितेंद्र जादम, ने गांव की ही 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

खेत पर ले जाकर किया गलत काम पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। आरोपी ने नाबालिग को घर के बाहर बुलाया और उसे सुनसान खेत पर ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ ज्यादती की। शनिवार सुबह जब आरोपी पीड़िता को बाइक पर बैठाकर इंदौर भागने की फिराक में था, तभी मुस्तैद परिजनों ने उसे आशापुर गांव के पास धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई खालवा टीआई जगदीश सिंधिया ने बताया कि पीड़िता कक्षा 9वीं की छात्रा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो (POCSO), एट्रोसिटी एक्ट और अपहरण की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

राजधानी में बम की अफवाह से हड़कंप: AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी

भोपाल | राजधानी भोपाल के दो बड़े चिकित्सा संस्थानों,...

कानून-व्यवस्था पर CM सख्त: “MP शांति का टापू है, खलल डालने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

​भोपाल | आगामी त्योहारों—होली और रमजान—को देखते हुए मुख्यमंत्री...

65 वर्षीय महिला की हत्या और दुष्कर्म का खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

​विदिशा | करारिया थाना क्षेत्र में बीते माह हुई...

Topics

कानून-व्यवस्था पर CM सख्त: “MP शांति का टापू है, खलल डालने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

​भोपाल | आगामी त्योहारों—होली और रमजान—को देखते हुए मुख्यमंत्री...

65 वर्षीय महिला की हत्या और दुष्कर्म का खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

​विदिशा | करारिया थाना क्षेत्र में बीते माह हुई...

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img