Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शुक्रवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक, जितेंद्र जादम, ने गांव की ही 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

खेत पर ले जाकर किया गलत काम पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। आरोपी ने नाबालिग को घर के बाहर बुलाया और उसे सुनसान खेत पर ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ ज्यादती की। शनिवार सुबह जब आरोपी पीड़िता को बाइक पर बैठाकर इंदौर भागने की फिराक में था, तभी मुस्तैद परिजनों ने उसे आशापुर गांव के पास धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई खालवा टीआई जगदीश सिंधिया ने बताया कि पीड़िता कक्षा 9वीं की छात्रा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो (POCSO), एट्रोसिटी एक्ट और अपहरण की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img