Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। तीन दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद रविवार शाम एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवती द्वारा शादी से इंकार करने का जिक्र है।

​दवा समझकर खाया जहर

​पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कटनी (बरही) का रहने वाला मयंक (22) पिता हरिहर द्विवेदी पिछले तीन साल से इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 26 फरवरी की रात उसने ब्लड प्रेशर की अत्यधिक दवाएं खा ली थीं। अगले दिन जब दोस्तों ने उसकी हालत बिगड़ती देखी, तो उसे निजी अस्पताल ले गए। रविवार को हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहाँ शाम को उसकी मौत हो गई।

​सुसाइड नोट ने खोले राज

​जांच के दौरान पुलिस को मयंक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने गांव की ही एक युवती के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया है। मयंक ने लिखा है कि युवती ने शादी से इंकार कर दिया और उससे रिश्ता खत्म कर लिया, जिससे आहत होकर वह यह आत्मघाती कदम उठा रहा है।

​परिवार की उम्मीदों को लगा झटका

​मयंक के पिता किसान हैं, जबकि बड़ा भाई मुंबई में रहकर पूरे परिवार का खर्च उठाता था। भाई का सपना मयंक और उसकी बहन को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना था। घटना के समय मयंक की बहन गांव गई हुई थी और मयंक एक दिन पहले ही गांव से लौटा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img