Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

55.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बदमाश गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच की टीम ने 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को पकड़ा है। ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए है। वह बिना नंबर की बाइक पर से भागने की कोशिश कर रहा था।

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात में टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि राजस्थान का तस्कर समीर खान इंदौर आने वाला है और इंदौर में ब्राउन शुगर की खेप सप्लाई करने वाला है। क्राइम ब्रांच ने टीम तैयार की। जानकारी मिली कि तस्कर एमपीईबी पोलोग्राउंड अंडर ब्रिज के पास संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।

घेराबंदी पर रोकने पर आरोपी ने अपना नाम समीर पिता बारम खान निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी से बाइक भी जब्त की गई है। पूछताछ में बताया कि वह प्रतापगढ़ का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच ने इससे पहले भी प्रतापगढ़ के कई बदमाशों को पकड़ चुकी है। अब टीम इससे आगे की जानकारी निकाल रही है। यह किससे ब्राउन शुगर लेकर आया था और इंदौर में किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img