Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

भोपाल में एमडी ड्रग के साथ युवती गिरफ्तार

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ग्राहक के इंतजार में इस्लामी गेट के पास खड़ी थी। जिसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी युवती के कब्जे से 9 ग्राम एमडी और आईफोन 1.52 लाख रुपए का जब्त किया गया है।

डीसीपी अभिनव चौकसे के मुताबिक, युवती ने अपना नाम अक्सा खान (25), निवासी 5-2 चित्रांश अपार्टमेंट, बीडीए कॉलोनी, कोहेफिजा का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पर्स के अंदर छोटी-छोटी 8 पारदर्शी पन्नियों में 9 ग्राम MD ड्रग्स (सफेद रंग का बारीक पाउडर) और एक एपल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

आरोपी महिला के पास से मादक पदार्थ और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। अक्सा खान के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पुलिस उसके लोकल नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

हाई-प्रोफाइल घर से ताल्लुक रखती है अक्सा आरोपी अक्सा उर्फ आसिया कोहेफिजा के हाई-प्रोफाइल घराने से ताल्लुक रखती है। उसके पिता आजम शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित बड़वाई स्पोर्ट्स ग्राउंड का संचालन करते हैं। आसिया बीकॉम से ग्रेजुएट है और शहर के अलग-अलग हुक्का लॉज पर उसका उठना-बैठना है।

वॉट्सएप चैट में मिले कई संदिग्ध नंबर युवती के पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस ने लड़की का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी एफएसएल जांच कराई जाएगी। इसी के साथ पुलिस ने लड़की की कॉल डिटेल भी खंगालना शुरू कर दी है। युवती से संपर्क में रहने वालों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। उसके वॉट्स एप चैट में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। इन नंबर धारकों को भी पुलिस तलब कर पूछताछ करेगी।

8 दिन पहले बाय रोड मुंबई से ड्रग लाया था दोस्त

पूछताछ में अक्सा ने बताया कि उसका एक करीबी मित्र 8 दिन पहले बाय रोड मुंबई से ड्रग लाया था। उसी के कहने पर ड्रग सप्लाई का काम करने लगी।

इस काम के एवज में उसे ड्रग की खुराक सहित कुल कमाई का 20% हिस्सा भी दिया जाता था। अक्सा उसके पुरुष मित्र के बीच चैट भी पुलिस को मिली है। अक्सा की गिरफ्तारी के बाद युवक अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पार्टी में पहली बार ली थी ड्रग की खुराक

अक्सा ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक साल से ड्रग का सेवन कर रही है। मित्र की बर्थडे पार्टी में पहली बार उसे एक दोस्त ने ड्रग दिया। यह पार्टी एक हुक्का लाउंज में ऑर्गनाइज की गई थी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img