Wednesday, October 7, 2026
26.1 C
Bhopal

महिला से मोबाइल झपटा, दो आरोपी गिरफतार

रातीबड़ इलाके में मंगलवार रात ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय कविता निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपने सहकर्मियों के साथ पैदल घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजोरिया होटल के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में बाइक सवार बदमाश साफ नजर आए, जिसके आधार पर उनके हुलिए की पहचान कर ली गई। पुलिस ने देर रात दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले इलाके में ऐसी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

Hot this week

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img