Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

PM बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर और वारंगल में रैली की। उन्होंने पहली बार अडाणी-अंबानी का नाम लेते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी, अडाणी; लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है…क्यों?

प्रधानमंत्री ने कहा- मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है?

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना की कांग्रेस और पूर्व की BRS सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले का जिक्र किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और BRS दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों भ्रष्टाचार की गोंद से एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। दोनों का एक ही काम है- फैमिली फर्स्ट और तुष्टिकरण।

उन्होंने कहा- करप्शन कांग्रेस-BRS का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, लेकिन बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने करीमनगर पहुंचकर श्री राजा राजेश्वरी स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

1. तेलंगाना के लोगों ने मेरा 10 साल का काम देखा
प्रधानमंत्री ने कहा- तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 साल में मेरा काम देखा है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। आपके एक वोट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की। आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया।

2. कांग्रेस इस देश की समस्याओं की जननी है
PM ने कहा- हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है।

3. कांग्रेस और BRS का एक ही सिद्धांत- फैमिली फर्स्ट
प्रधानमंत्री ने कहा- भाजपा नेशन फर्स्ट सिद्धांत में विश्वास करती है, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस और ‌BRS तेलंगाना में फैमिली फर्स्ट सिद्धांत पर काम करते हैं। कांग्रेस और BRS पूरी तरह से परिवार द्वारा, परिवार के लिए हैं। ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

4. कांग्रेस-BRS भ्रष्टाचार के गोंद से चिपके हुए हैं
कांग्रेस और BRS को एक साथ बांधने वाला एकमात्र ‘गोंद’ भ्रष्टाचार है। तुष्टिकरण की राजनीति ही उनका एजेंडा है। कांग्रेस और BRS जीरो गवर्नेंस मॉडल फॉलो करते हैं। इसलिए हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है।

5. कांग्रेस SC-ST का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है
कांग्रेस पार्टी SC, ST और दलितों के लिए आरक्षण का अधिकार छीनना चाहती है और मुस्लिम समुदाय को देना चाहती है। कल्याण न तो उनका दृष्टिकोण है और न ही एजेंडा। कांग्रेस केवल अपना वोट बैंक सुरक्षित रखना चाहती है। यह भ्रष्ट पार्टी पूरी तरह से तुष्टिकरण की नीति में डूबी हुई है।

6. शहजादे के फिलॉसफर देश को गाली दे रहे हैं
सैम पित्रोदा के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल की रैली में कहा- ‘आज मैं बहुत गुस्से में हूं। लोग मुझे गाली दें तो मैं गाली सह लेता हूं। लेकिन शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है कि मेरे मन में गुस्सा भर गया है।’

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘क्या मेरे देश में चमड़ी का रंग देखकर लोगों की योग्यता तय होगी। चमड़ी के रंग का खेल खेलने का हक शहजादे को किसने दिया है। संविधान सर पर लेकर नाचने वाले लोग मेरे देश का अपमान कर रहे हैं।’

7. कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं। चौथे चरण में कांग्रेस का सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को अपनी सीटें खोजने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी। आजकल आप देख रहे हैं कि दुनिया में हर तरफ अस्थिरता है, अशांति है, संकट है। ऐसे में क्या देश की कमान गलत हाथों में दी जा सकती है?

8. ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं
मोदी ने कहा- कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं, ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें। क्या ये आपसे धोखा नहीं है? ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।

करीमनगर में प्रधानमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

करीमनगर में प्रधानमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

12 बजे वारंगल में सभा, फिर आंध्र जाएंगे PM
करीमनगर और वारंगल में भी जनसभा के बाद प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के लिए निकल जाएंगे। वे यहां दो रैली और रोड शो करेंगे। दोपहर 3:45 बजे राजमपेट में और शाम 7 बजे विजयवाड़ा में रोड शो होगा। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग होगी। तेलंगाना में 17 और आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर इस दिन वोटिंग होगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img