Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी को जेल भेजा:बाइक से आया और कमेंट करने लगा, पहले भी कई बार कर चुका था हरकत

बजरिया थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाला युवक नाबालिग को परेशान कर रहा था। बजरिया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पर कार्रवाई की है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बुधवार को घर के पास ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान आरोपी युवक बाइक से आया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे अपशब्द कहे और वहां से भाग गया।

लंबे समय से कर रहा था परेशान पुलिस ने बताया कि आरोपी, नाबालिग को पहले भी कई बार परेशान कर चुका है। नाबालिग ने डर के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। लेकिन इस बार जब आरोपी ने छेड़छाड़ की तो नाबालिग ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img