Friday, September 11, 2026
29.1 C
Bhopal

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की 15 वर्षीय बेटी की सौदेबाजी, दो बार कराया दुष्कर्म

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक मां पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी का सौदा करने और खेत में ले जाकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म करवाने का गंभीर आरोप लगा है।

​घटना का खुलासा तब हुआ जब डरी-सहमी पीड़िता दर्द और खून से लथपथ हालत में अपने पिता के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद पिता बच्ची को लेकर तुरंत बमीठा थाने पहुंचे, जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

​आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार

पीड़िता 8वीं कक्षा की छात्रा है और उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला

बमीठा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी (35 वर्ष) और पीड़िता की मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2f), 64(SM), 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5/6 व 16/17 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​विशेष टीमें गठित

एडिशनल एसपी आदित्य पाटले ने बताया कि दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Hot this week

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय...

Topics

अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर कारोबारी के घर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

​भोपाल। रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में अवैध प्लॉटिंग...

पेंशन कार्ड के नाम पर रिटायर्ड फौजी से 1.23 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय...

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img