Monday, April 13, 2026
32 C
Bhopal

MP Board Exam 2022 Class 12: बदले पैटर्न पर हिंदी के आसान पर्चे से खुश नजर आए 12वीं के परीक्षार्थी

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की बोर्ड परीक्षा में बारहवीं का शनिवार को हिंदी का पेपर हुआ। पेपर देने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यार्थियों ने कहा कि हर साल हिंदी के पेपर में बहुत अधिक लिखना पड़ता था, लेकिन इस बार बदले पैटर्न पर पेपर आने से आसान रहा। समय पर सभी प्रश्न हल हो गए। हर साल दीर्घउत्तरीय प्रश्न अधिक शब्दों में होने के कारण अधिक लिखना पड़ता था, लेकिन इस बार चार अंक के ही प्रश्न पूछे गए थे। हर बार निबंध पूछा जाता था। इस बार निबंध के बदले अनुच्छेद 120 शब्दों में लिखना था। साथ ही 32 अंक के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे गए थे। इस कारण पेपर आसान हो गया। विद्यार्थियों ने कहा दो साल बाद परीक्षा हुई, लेकिन पेपर अच्छा आया है। बोर्ड ने जो प्रश्न बैंक और ब्लू प्रिंट जारी किए हैं। उससे ही प्रश्न पूछे जा रहे हैं। विशेषज्ञ ने कहा कि इस बार विद्यार्थियों को 40 फीसद अंक के वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जबकि 40 फीसद अंक के सब्जेक्टिव प्रश्न और 20 अंक के तार्किक प्रश्न पूछे जा रहे हैं।

पेपर अच्छा गया। सभी प्रश्न सटीक और टू द प्वाइंट पूछे गए थे। सभी प्रश्न अच्छे थे।

– अंजली परमार, छात्रा

हिंदी में निबंध के बदले अनुच्छेद पूछा गया था। इस कारण ज्यादा लिखना नहीं पड़ा।

– अमन राज, छात्र

बहुत सामान्य प्रश्न पूछे गए थे। इस बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पांच से छह अंकों का नहीं पूछा गया था। चार अंक के दीर्घउत्तरीय प्रश्न थे।

– त्रिवेणी शरणागत, छात्रा

दो साल से बच्चों की आनलाइन पढ़ाई हुई है। इस बार वस्तुनिष्ट प्रश्न अधिक शामिल किए गए। साथ ही पत्र लेखन, अनुच्छेद जैसे दीर्घ उत्तरीय प्रश्न चार अंक के पूछे गए थे। पेपर आसान रहा।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img