Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

MP Board Exam 2022 Class 12: विदिशा में परीक्षा केंद्र के बाहर मनचले ने छात्रा को छेड़ा, लोगों ने पकड़कर धुन दिया

जिले के सिरोंज कस्‍बे में आज गुरुवार को एमपी बोर्ड की हायर सेकंडरी परीक्षा के पहले दिन कटरा मोहल्ला स्थित शासकीय हाईस्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर एक छात्रा के साथ मनचले युवक द्वारा छेड़छाड़ की गई। इससे गुस्साए लोगों ने उस युवक की जोरदार धुनाई लगा दी।जानकारी के अनुसार सुबह के समय परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में छात्राओं की भीड़ लगी थी। छात्राओं को छोड़ने आए पालक भी एकत्रित हुए थे। इसी दौरान एक युवक ने परीक्षा देने आई एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद युवक छात्रा के साथ अभद्रता करता रहा। यह देख आसपास के लोग आगे आए और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई लगा दी । करीब 10 मिनट तक परीक्षा केंद्र के बाहर जमकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पीड़ित छात्रा के पिता ने मनचले युवक की शिकायत पुलिस थाने में करने की बात कही है।

परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद लोगों ने मनचले युवक की पिटाई का वीडियो भी बना लिया है जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने गर्ल्स स्कूलों के बाहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी अतुल मुद्गल ने परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। मालूम हो, आज से प्रदेश में हायर सेकेंडरी परीक्षा की शुरुआत हुई है। दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षा हो रही है।

परीक्षा के लिए बनाए गए है 75 केंद्रजिले में हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इनमें 53 केंद्र सरकारी स्कूलों में और 22 केंद्र निजी स्कूलों में बनाए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मुदगल के मुताबिक कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिले के 14 हजार 984 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। उन्होंने बताया कि जिले के आठ केंद्र संवेदनशील और चार केंद्र अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे हैं। इन केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hot this week

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img