Monday, February 16, 2026
19.2 C
Bhopal

DGP के आदेश के बाद एक्शन में MP पुलिस

मध्य प्रदेश पुलिस के DGP सुधीर सक्‍सेना ने दो दिन पहले सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिशा – निर्देश दिए थे। उन्होंने यौन अपराधों की प्रभावी रोकथाम, यौन अपराधियों की सघन जांच और यौन अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा था।

इन निर्देशों का पालन करते हुए MP पुलिस महज 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जिलों में 4916 यौन अपराधियों को तलब कर चुकी है। सभी से वर्तमान कार्य सहित अन्य जानकारी ली गई। पुलिस जल्द अन अपराधियों को बॉन्ड ओवर की कार्रवाई भी कराएगी। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अपराध के बाद शहर छोड़ने वालों की भी निगरानी

बता दें कि पुलिस के विभिन्‍न डेटा बेस से यौन अपराधियों खासकर एक से अधिक बार इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों की जानकारी जुटाई गई है। साथ ही कम उम्र की नाबालिग बालिकाओं से बलात्कार में दोषी अपराधियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जो अपराधी अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे जिले, मोहल्ले अथवा गांव में रह रहे हैं, उनकी जानकारी भी संबंधित थानों को दी जा रही है।

अब तक 51052 यौन अपराधियों का डाटा तैयार किया गया

  • पूरे प्रदेश में करीब 51052 यौन अपराधियों का डाटा बनाकर चिन्हित किया गया है।
  • इसमें शामिल 2469 यौन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
  • 2447 यौन अपराधियों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया है।
  • बीते 24 घंटे के भीतर 4916 यौन अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img