Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

पत्नी-दो बच्चों के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, बेटे की मौत

रीवा में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें 4 साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं, महिला और 6 साल की बेटी को गंभीर हालत में संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात डभौरा थाना क्षेत्र के छिपिया गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। हमले के बाद भाग रहे आरोपी को गांव वालों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया।

पत्नी पर शक करता था आरोपी एएसपी विवेक लाल ने बताया कि रामबली चर्मकार (41) और सीमा चर्मकार (31) की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों का 4 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है। शादी के कुछ समय तक ठीक चला।

इसके बाद वह पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता था। रामबली अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बदनामी के डर से पत्नी ने शिकायत नहीं की।

बच्चे मां को छोड़ देने की लगाते रहे गुहार सीमा के भाई सरोज चर्मकार ने बताया कि रात करीब 2 बजे जीजा रामबली नशे में धुत होकर घर आया। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। रामबली ने पत्नी की लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी।

शोर सुनकर बेटा रविंद्र चर्मकार (4) और बेटी रागिनी चर्मकार (6) जाग गए। वह मां को बचाने की गुहार करने लगे, लेकिन पिता ने एक नहीं सुनी। गुस्से ने आरोपी ने तीनों के सिर पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड मार दी। तीनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img