Friday, February 13, 2026
17.5 C
Bhopal

राजधानी में नौवीं के छात्र की हत्या

राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके की अर्जुन नगर बस्ती में गुरुवार की रात एक किशोर की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बेटे का दिन में मोहल्ले के युवक से झगड़ा हुआ था। इसी युवक की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया। बाद में इन्हीं आरोपियों के सुपुर्द बेटे को कर दिया। रात के समय उसकी लाश मिली। बच्चे के सीने पर गुप्तीनुमा हथियार के निशान मिले हैं। इधर, पुलिस ने मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

मृतक के पिता बोले बेटे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार

मृतक के पिता ब्रजलोचन पांडे ने बताया कि 16 वर्षीय बेटा ब्रजकांत पांडे प्राइवेट स्कूल में 9 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। हम अर्जुन नगर बस्ती में गली नंबर एक में रहते हैं। मैं वन विभाग में फोर्थ क्लास का कर्मचारी हूं। फिलहाल मंत्रालय में पदस्थ हूं। ब्रजकांत मेरा इकलौता बेटा था। उसके अलावा मेरी दो बेटी हैं। हमारी बस्ती में सोनू बाथम नाम का युवक रहता है। सोनू बदमाश प्रवृत्ति का है उसके खिलाफ पूर्व में 4-5 अपराध दर्ज हैं। सोनू और मेरे बेटे के बीच गुरुवार की दोपहर को पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। सोनू ने आरोप लगाया कि ब्रजकांत ने उस पर पत्थर से हमला किया। इस बात की शिकायत उसने थाने में की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर बेटे को हिरासत में ले लिया।

मृतक ब्रजकांत के परिजन।

मृतक ब्रजकांत के परिजन।

पुलिस ने मोहल्ले के भूरा और सोनू के हवाले किया था बृजकांत को …

पिता का कहना है कि मुझे कॉल कर पुलिस ने बेटे को पकड़े जाने की जानकारी दी। तत्काल थाने आने को कहा। मैं इस समय ऑफिस में था, मैने शाम तक आने की बात कही। इसी बीच पुलिस ने बेटे को मोहल्ले में रहने वाले भूरा और सोनू के सुपुर्द कर दिया। इस बात की जानकारी हमें नहीं थी। रात के समय बेटे की बॉडी अर्जुन नगर स्थित शीला किराना स्टोर के पास पड़ी होने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके सीने में एक गेहरा घाव था, जो गुप्ती जैसे हथियार से वार किए जाने जैसा लग रहा था। इसके तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अब तक हत्या का केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि हम जैसा बताएंगे वही एफआईआर में लिखाना होगा। जबकि मैं उन पुलिस वालों पर भी कार्रवाई चाहता हूं…जिन्होंने मेरे नाबालिग बेटे को थाने में रखा, हमें बिना सूचना दिए उसे आरोपियों के हवाले किया। सब दोषी हैं, सब पर कार्रवाई होनी चाहितए।

डीसीपी बोलीं मृतक पर भी केस दर्ज था

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि ब्रजकांत के खिलाफ भी पूर्व में अड़ीबाजी का मामला दर्ज है। आरोपी और मृतक दोनों ही एक मोहल्ले के रहने वाले हैं। गुरुवार की दोपहर ब्रजकांत और सोनू के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान ब्रजकांत ने सोनू को पत्थर मार दिया था। उनके बीच में विवाद बढ़ता इससे पहले ही अन्य युवकों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया था। बाद में सोनू अपने पिता के साथ ब्रजकांत की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पीछे से सोनू स्वयं थाने पहुंच गया। उसने सोनू से बहस की। तब पुलिस ने ब्रजकांत के पिता को कॉल कर मामले की जानकारी दी, उन्हें थाने आने को कहा। उन्होंने जवाब दिया कि मैं फिलहाल नहीं आ सकता। आप चाहें तो बेटे को जेल भेज दो। इसके बाद अन्य रिश्तेदारों को कॉल किया, उन्होंने भी थाने आने से इनकार कर दिया। बाद में ब्रजकांत को उसके दोस्त भूरा के सुपुर्द किया। इससे पूर्व पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। मोहल्ले में पहुंचने के बाद ब्रजकांत के सीने में नुकीली चीच से वार कर हत्या कर दी। बॉडी का पीएम करा लिया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलते ही हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

हाल ही में ब्रजकांत ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था।

हाल ही में ब्रजकांत ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था।

सबक सिखाने की नीयत से की वारदात

थाने से छूटने के बाद सोनू ने ब्रजकांत को सबक सिखाने का मन बना लिया। रात करीब साढ़े दस बजे ब्रजकांत अपने घर के पास ही खड़ा था। इसी दौरान सोनू वहां पर आया तथा उसने ब्रजकांत पर धारदार चीज से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह मौके से भाग निकला। दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व कायम करने को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है।

इलाके में तनाव के हालात बने

ब्रजकांत पर हमले के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के दर्जनों लोग आमने सामने हो गए। इससे इलाके में तनाव के हालत बन गए। पुलिस ने दोनों ही पक्ष को समझाइश देकर शांत कराया। लहू लुहान हालत में ब्रजकांत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सीने में आई चोट के कारण उसकी मौत हुई थी।

पुलिस का कहना है कि ब्रजकांत पर पेंचकसनुमा चीज से हमला किया गया है जबकि स्थानीय लोगों का कहना था कि सोनू ने चाकू मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चला सकेगा कि हथियार कौन सा था तथा कितना शार्प था। पुलिस ने आरोपी सोनू बाथम को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img