कोतवाली थाना क्षेत्र के होलीपुरा निवासी नवविहता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता ने बताया है कि उसकी शादी करीब 1 साल पहले चिरगांव (उ.प्र.) निवासी हेमंत वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते है और जान से मारने की धमकी देते है।
इस मामले में महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति हेमंत वर्मा‚ ससुर प्रेम नारायण वर्मा, रानी, देवेंद्र, नीलम, राखी के विरूद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
इधर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग जगह से दो युवकों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के फिराख में घूम रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला आरोपी को बड़नीया नहर की पुलिया से गिरफ्तार किया है। जिसका नाम रामकुमार पिता वीरन आदिवासी (25) निवासी गांव बड़नीया है।
वहीं, दूसरे आरोपी को करन सागर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। जिस का नाम सोनू पिता परमानद अहिरवार है। जो नई जेल के पास का निवासी है।




