Sunday, April 5, 2026
23.1 C
Bhopal

भारत ही नहीं, ये 5 देश भी 15 अगस्त को हुए थे आजाद, क्या जानते हैं आप?

भारत आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है. देश 15 अगस्‍त 1947 को आजाद हुआ था और हमें आजादी मिले 75 वर्ष हो चुके हैं. इस वर्ष देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है. घर-दफ्तर से लेकर वाहनों, संस्‍थानों और प्रतिष्‍ठानों में तिरंगा लहराया जा रहा है. 15 अगस्‍त को भी जश्‍न भरे माहौल में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया जाएगा. पड़ोसी देश पाकिस्‍तान 14 अगस्‍त को आजादी का जश्‍न मनाता है, लेकिन 5 ऐसे देश हैं जो हमारे साथ यानी 15 अगस्‍त को ही आजादी का जश्‍न मनाते हैं।

गल्‍फ कंट्री बहरीन को भी 15 अगस्‍त को ही आजादी मिली थी. यह देश भी ब्रिटिश उपनिवेशवाद का हिस्‍सा था. 1971 में बहरीन को आजादी मिली थी. हालांकि 1960 के दशक से ही ब्रिटिश आर्मी की बहरीन से वापसी शुरू हो गई थी. 15 अगस्त को दोनों देशों के बीच एक ट्रीटी हुई थी, जिसके बाद बहरीन ने आजाद देश के तौर पर ब्रिटेन के साथ अपने संबंध बनाए रखे. हालांकि 16 दिसंबर को बहरीन अपना नेशनल हॉलीडे मनाता है, जिस दिन इसा बिन सलमान अल खलीफा बहरीन की गद्दी पर काबिज हुए थे।

एक देश है लिकटेंस्टीन. यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है. यह देश भी 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजाद हुआ था. वर्ष 1940 से ही 15 अगस्त को यहां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

अफ्रीकन कंट्री कॉन्गो भी 15 अगस्त को आजाद हुआ था. 1960 में यह देश फ्रांस के शासन से आजाद हुआ और फिर रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना. 1880 से ही कॉन्गो पर फ्रांस का कब्जा था. तब इसे फ्रेंच कॉन्गो कहा जाता था, जबकि 1903 के बाद इसे मिडिल कॉन्गो कहा जाने लगा था।

साउथ कोरिया भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है. 15 अगस्त 1945 को ही साउथ कोरिया ने जापान से आजादी हासिल की थी. यूएस और सोवियत की सेना ने कोरिया को जापान के कब्जे से रिहा कराया था. साउथ कोरिया में भी 15 अगस्‍त काे नेशनल हॉलीडे रहता है।

साउथ कोरिया की तरह नॉर्थ कोरिया भी 15 अगस्त को ही आजाद हुआ. दोनों ही देश 1945 में जापान के कब्‍जे स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाता है. दोनों देश 15 अगस्त 1945 को जापान के कब्जे से मुक्त हुए थे. नॉर्थ कोरिया 15 अगस्त को नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाता है।

Hot this week

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img