Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

मुझे अब एक नेक मुसलमान बनकर ही जीना है

लोगों ने मुझे अब्दुल के रूप में बहुत प्यार दिया। मुझे अब अब्दुल बनकर ही अपने ऑडियंस के लिए जीना है, एक नेक मुसलमान बनकर ही जीना है। प्रेम और सौहार्द्र के देश हिंदुस्तान में हम प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का ही काम अपने सीरियल के जरिए करते हैं।

यह बात चर्चित टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फेम अब्दुल सोडा वाला (शरद सांखला) उन्होंने कहा कि इस सीरियल से मुझे जनता का जो प्यार मिला है, वही अब मेरी जिंदगी है। इस कारण मैं नए प्लेटफॉर्म के बजाय इसी सीरियल में काम करता रहूं, यही मेरी दिली ख्वाहिश है।

उन्होंने कहा, यूं भी मैं अब अगले महीने सीनियर सिटीजन (60 साल) हो रहा हूं। ऐसे में अगर कुछ नया करने जाऊं और उसमें सफलता नहीं मिली, तो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भी हाथ से निकल सकता है। मेरा मानना है कि वही करो जो ईश्वर को पसंद हो। अभी जो कुछ कर रहा हूं, उसमें मुझे लगता ही नहीं कि मैं मारवाड़ी बच्चा हूं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक भाईचारे से बना गुलदस्ता है और यह हमेशा बना रहना चाहिए।

धर्म पूछकर मारने वाले का कोई धर्म नहीं होता

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एक्टर शरद ने कहा कि वे हमें कितना भी तोड़ने की कोशिश करें, हमारा हिंदुस्तान टूटेगा नहीं। भारत में जो भी नाकाम कोशिशें की जा रही हैं, वे कभी सफल नहीं होंगी। जो व्यक्ति धर्म पूछकर किसी को मारता है, उसका कोई धर्म नहीं होता। वह न तो हिंदू है और न मुसलमान, वह सिर्फ ‘आतंक’ है। ऐसे लोगों को सजा ईश्वर देगा।

इंदौर में तो सुबह से लेकर शाम तक खाते रहो, फिर देखा जाएगा

एक्टर शरद ने आगे कहा कि मुझे इंदौर से बहुत लगाव है। पांच महीने पहले मैं मुंबई में एक रिश्तेदार की शादी के लिए इंदौर की खूबसूरत घोड़ी पद्मावती की बुकिंग के लिए आया था। इंदौर हिंदुस्तान का दिल है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं।

इंदौर आने के दो दिन पहले भोजन करके नहीं आना चाहिए। ऐसा लगता है कि इंदौर में सुबह से लेकर शाम तक खाते रहो, फिर जो होगा देखा जाएगा। मैं इंदौर से अपने कई साथी कलाकारों के लिए उनकी पसंद के गारमेंट्स लेकर जा रहा हूं।

आंधी-बारिश के चलते प्रशंसकों से नहीं मिले

उन्होंने कहा कि शूटिंग की व्यस्तता के बावजूद अपनों से मिलने की चाहत हमेशा बनी रहती है। कलाकार होने के नाते हम कामकाजी व्यस्तता के बीच अपनों से किए कमिटमेंट को भी निभाने की इच्छा रखते हैं। इंदौर आना भी इसी कमिटमेंट का हिस्सा है।

मुझे अपने अजीज दोस्त अक्षय जैन के साथ किया गया कमिटमेंट निभाना था, इसलिए रविवार को इंदौर आया। इस दौरान इतनी तेज आंधी और बारिश आई कि बिजली गुल हो गई। इस कारण हम प्रशंसकों तक नहीं पहुंच पाए, इसका काफी मलाल है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img