Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

एक करोड़ की ठगी, 10 से ज्यादा आवेदन, फिर भी सुनवाई नहीं हुई

मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कुल 124 आवेदन पहुंचे। रानी कमलापति स्टेशन के पास के रहने वाले संतोष पाल ने बताया कि वो फार्मा कंपनी में कर्मचारी हैं। 6 लोगों के गिरोह ने षडयंत्रपूर्वक उनकी एलआईसी पॉलिसी और बैंक खातों समेत जमीन के दस्तावेज चोरी कर एक करोड़ रुपए की ठगी की है।

उन्होंने नंदराम प्रसाद, पप्पूलाल, प्रियालाल, सुरजलाल, प्रियंका और माईजान पर ठगी के आरोप लगाए। संतोष ने बताया कि पिछले 10 महीनों से आवेदन दे रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा स्कूल, सड़क चौड़ीकरण और घरेलू मामले भी जनसुनवाई में पहुंचे।

सड़क चौड़ीकरण का 208 दुकानदारों ने किया विरोध

रत्नागिरी तिराहे से विदिशा रोड के चौड़ीकरण के विरोध में दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया। उनका कहना है कि 6 जनवरी को एडीएम की ओर से नोटिस मिला कि सभी 208 दुकानदारों को हटाया जाना है। दुकानदारों का कहना है कि वो पिछले 30 साल से अपना भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कहीं और विस्थापित करने की बजाय, वहीं पीछे शासकीय भूमि पर बनी खाली पड़ी फैक्ट्री की जगह पर भेज दिया जाए। आवेदन देने के लिए कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचे।

पैसे जमा, फिर भी स्कूल बस बच्चे को नहीं ले जा रही

हिनोतिया आलम की रंजना पाटीदार ने बताया कि उनका बेटा द बेबी लोन स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। 6 जनवरी को उसकी स्कूल बस उसे लेकर नहीं गई। उन्होंने बताया कि उन्होंने पैसे जमा कर रखे हैं, फिर भी बस बच्चे को नहीं ले जा रही।

पत्नी ने कहा- पति को नशामुक्ति केंद्र भेजा जाए प्रताप नगर की राधा यादव ने बताया कि उनके पति रघुवीर सिंह यादव नशा कर घर में तोड़फोड़ करते हैं। सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। राधा ने आवेदन देते हुए कहा कि उनके पति को किसी भी नशामुक्ति केंद्र या अस्पताल भेजा जाए।

Hot this week

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img