Friday, July 10, 2026
32.3 C
Bhopal

भोपाल एम्स की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एम्स भोपाल परिसर में लिफ्ट के अंदर महिला अटेंडर से मंगलसूत्र झपटने के मामले में बागसेवनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गर्लफ्रेंड पर खर्च, महंगी लाइफ स्टाइल और दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पर थाना बागसेवनिया में मामला दर्ज किया गया था। घटना एम्स अस्पताल परिसर के भीतर होने और प्रदेशभर से मरीजों व उनके परिजनों की आवाजाही को देखते हुए मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद थाना प्रभारी अमित सोनी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

सीसीटीवी और सोशल मीडिया से आरोपी तक पहुंची पुलिस घटना के तुरंत बाद एम्स परिसर और अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। लिफ्ट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया और वॉट्सऐप में सर्कुलेट किया गया। लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कटारा हिल्स क्षेत्र के लहारपुर से आरोपी सुनील मीणा (25) को गिरफ्तार किया, जो राजस्थान के बारा जिले का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी गया मंगलसूत्र आरोपी ने मंडीदीप निवासी पुष्पराज सोनी के पास रखा था। पुलिस ने वहां से मंगलसूत्र बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

शौक पूरे करने के लिए दिया वारदात को अंजाम पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने मेट्रो सिटी जैसी लाइफस्टाइल, महंगी गाड़ी, मोबाइल और निजी खर्चों के चलते दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए इस वारदात की योजना बनाई थी।

Hot this week

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का विरोध: ताजुल मसाजिद के बाहर प्रदर्शन

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

पूर्व आईएएस नियाज खान का विवादित बयान: पहनावा बदलने की दी सलाह

​ ​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और...

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक...

Topics

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...

पूर्व आईएएस नियाज खान का विवादित बयान: पहनावा बदलने की दी सलाह

​ ​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और...

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक...

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img