Saturday, July 11, 2026
31.9 C
Bhopal

Panna Diamond: एक करोड़ 62 लाख में बिका पन्ना का नायाब हीरा

पन्ना जिले में मिलने वाले नायाब हीरों की नीलामी का आयोजन हीरा कार्यालय द्वारा किया जाता है। जिसमें जिले की उथली खदानों से प्राप्त हीरों को रखा जाता है। जहां खुली बोली में हीरा कारोबारी इन रत्नों को परखते हैं और उसकी गुणवत्ता के अनुसार बोली लगाते है। विगत दिनों पन्ना की कृष्णाकल्याणपुर की खदान में सुशील शुक्ला नाम के मध्यम परिवार के व्यक्ति को 26.11 कैरेट का हीरा मिला था। इस हीरे को भी इसी नीलामी में शामिल किया गया। हालांकि नीलामी के पहले दिन यह हीरा प्रर्दशित नहीं किया गया, जबकि दूसरे दिन व्यापारी इस हीरे को लेकर उत्साहित थे, तभी हीरा विभाग द्वारा हीरे को प्रर्दशित किया। दूर-दूूर से आए व्यापारियों ने सुशील शुक्ला के इस हीरे को परखा और बोली लगाई।

इस नीलामी में मौजूद कलेक्टर संजय कुमार मिश्र की मौजूदगी में लगाई गई। बोली में व्यापारी बृजेश जडिया ने सर्वाधिक बोली लगाकर इस नायाब हीरे को खरीद लिया। मदर जेम्स एण्ड कम्पनी मुम्बई की ओर से बृजेश जडिया ने इस हीरे की बोली 6 लाख 22 हजार रूपये प्रति कैरेट लगाई। जिससे हीरे की कुल कीमत 1 करोड़ 62 लाख के करीब हो गई। इस सर्वाधिक बोली के साथ यह हीरा नीलाम हुआ। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि इस हीरे को खरीद कर व्यापारी खुश है। वही उथली हीरा खदानों से मिल रहे हीरो के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। पन्ना शहर के सुशील शुक्ला को कुछ दिन पूर्व ही यह बड़ा हीरा मिला था और उसने नियमानुसार हीरा कार्यालय में जमा करा दिया था। अब यह संपूर्ण राशि टैक्स काटकर हीरा के मालिक सुशील शुक्ला को दे दी जाएगी।

14.09 कैरेट का हीरा 45 लाख 25 हजार 708 रुपये में नीलाम: गौरतलब है कि इससे पूर्व पहले दिन की नीलामी में 14.09 कैरेट, 13.54 कैरेट और 6.08 कैरेट के बड़े हीरे नीलाम हुए थे। पहले दिन 114.48 कैरेट वजन के हीरों को नीलामी में शामिल किया गया था। पहले दिन की नीलामी में 21 ट्रे में कुल 73 थान हीरे जिनका वजन 114. 48 कैरेट था। उन्हें नीलामी में रखा गया था। बतादें कि 14.09 कैरेट, 13.54 कैरेट और 6.08 कैरेट के तीनों बड़े हीरे नीलाम हुए। 14.09 कैरेट का हीरा 45 लाख 25 हजार 708 रुपये में नीलाम हुआ है। तो वहीं 13.54 कैरेट का हीरा 41 लाख 48 हजार 656 रुपये में नीलाम हुआ है। इन दोनों हीरो को बीएस असोशियोर्ट ने खरीदा। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे जेम्स क्वालिटी का 6.08 कैरेट का हीरा 28 लाख रुपए में नीलाम हुआ। हीरा नीलामी में पन्ना जिले के स्थानीय हीरा व्यापारियों के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, सूरत, गुजरात, अहमदाबाद, राजस्थान, बेंगलुरु के कई जाने-माने हीरा व्यापारी शामिल हुए।

Hot this week

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...

भोपाल: कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में...

प्लॉट के नाम पर 18.75 लाख की धोखाधड़ी, यूनाइटेड इंफ्रा के 3 निदेशकों पर केस

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्लॉट बेचने के नाम...

शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को...

Topics

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img