Monday, June 22, 2026
31.6 C
Bhopal

Panna News : शादी में दावत के लिए किया सांभर का शिकार, तीन गिरफ्तार

शनिवार को वन विभाग के अधिकारी को सूचना मिली कि इंद्रपुरी कालोनी में वन्य प्राणी का शिकार कर उसका मांस रखा हुआ है। जिस पर उत्तर वन मंडल पन्ना के डीएफओ गौरव शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम गठित की गई और कोतवाली पुलिस को साथ लेकर नगर के इंद्रपुरी कालोनी में स्थित मोहम्मद अकील के घर में दबिश दी गई। छापेमारी कार्रवाई में तलाशी के दौरान लगभग एक क्विंटल वन्य प्राणी सांभर का मांस और मांस काटने में प्रयुक्त औजार सहित कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मोहम्मद अकील और उसके साथी मोहम्मद शब्बीर और मोहम्मद जुबेर शामिल हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्रामगंज ने बताया कि अभी यह जांच की जा रही है कि यह शिकार जंगल में किस स्थान पर किया गया है और शिकार के बाद सांभर के मास को जंगल से घर तक लाने वाले वाहन की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है शादी की दावत के लिए सांभर का शिकार किया गया।

21 फरवरी को है शादी : बताया गया है कि आगामी 21 फरवरी 2022 को मोहम्मद अकील के घर में शादी थी। जिसके संबंध में मुखबिर द्वारा बताया गया था कि शादी में दावत के लिए सांभर का शिकार किया गया है। इसकी अभी जांच चल रही है जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। उक्त कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्रामगंज के साथ वन विभाग के कई अधिकारी कर्मचारी और कोतवाली थाना पुलिस का पुलिस बल शामिल रहा। वन विभाग द्वारा शिकार के संबंध में छानबीन शुरू कर दी गई है कार्रवाई के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा शिकार किस वन क्षेत्र से किया गया है। कहीं पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में शिकार की घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया है। यह खुलासा आरोपितों के बयान और विभाग द्वारा विवेचना उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img