Friday, April 10, 2026
24.3 C
Bhopal

भोपाल में मदरसे के पास पार्किंग विवाद

भोपाल के कल्पना नगर में एक ट्रैवल्स एजेंसी संचालक, उसके भाई और भाई की महिला मित्र के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पास की बस्ती में रहने वाले लोगों ने पार्किंग विवाद के बाद तीनों को डंडे और बेल्ट से पीटा। महिला मित्र के बाल तक उखाड़ दिए।

यह घटना 16 जनवरी की रात की है, जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। वहीं महिला ने भी वीडियो जारी किया है। उसने युवकों को अपना भाई बताया है। महिला का आरोप है कि जब उन लोगों पर हमला किया जा रहा था, तब किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

वहीं पिपलानी थाने में दर्ज एफआईआर में फरियादी युवक ने युवती को अपनी दोस्त बताया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

देखिए घटना स्थल के तीन विजुअल

ऑटो हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, ट्रैवल्स एजेंसी संचालक 25 वर्षीय विजय कुमार मिश्रा कल्पना नगर स्थित माधवी अपार्टमेंट में रहता है। 16 जनवरी की रात वह अपने भाई विनीत मिश्रा और दोस्त पूर्णिमा दुबे के साथ इंद्रपुरी से लौटकर अपने किराए के मकान के बाहर पहुंचा। उनके घर के सामने मदरसा है, जहां आमतौर पर वे कार पार्क करते थे।

घटना वाली रात पार्किंग की जगह पर पहले से एक ऑटो खड़ा था, जिसमें तीन युवक बैठे थे। विजय ने उनसे ऑटो हटाने के लिए कहा।

एक हजार रुपए मांगने का आरोप आरोप है कि ऑटो से उतरे युवकों ने कहा कि पहले पार्टी करने के लिए एक हजार रुपए दो, उसके बाद ही ऑटो हटेगा। इसका विरोध करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर पास की बस्ती से कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट में शामिल हो गए।

पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने डंडों और बेल्ट से विजय और विनीत को जमकर पीटा। जब पूर्णिमा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके बाल इतनी जोर से खींचे कि बाल उखड़ गए।

पिपलानी थाना प्रभारी टीआई चंद्रिका यादव ने बताया कि मामले में अड़ीबाजी, बलवा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img