Sunday, July 5, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल में 26 टन गोमांस मिलने का मामला

भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सामने 26 टन गोमांस मिलने के मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। एसीपी उमेश तिवारी सहित दो टीआई और उनकी टीमें पूरे मामले की जांच करेंगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मांस कहां से लाया गया और कौन-कौन लोग अवैध मांस तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा के करीबियों से पूछताछ की तैयारी में है। असलम और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दोनों से पूछताछ के लिए उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड में लिया जाएगा। पुलिस गोमांस को भैंसे का मांस बताने वाले डॉक्टर को भी नोटिस जारी कर रही है।

जानिए क्या है मामला

17 दिसंबर की रात भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय के सामने हिंदू संगठनों ने मांस से भरा एक ट्रक पकड़ा था। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इस ट्रक में जो मांस का परिवहन हो रहा था, वह गोमांस है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। पुलिस ने सबसे पहले ड्राइवर को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद इस मांस को लैब में टेस्टिंग के लिए राज्य पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद भेजा गया था। लैब रिपोर्ट में 26 टन जब्त मांस गोमांस का ही पाया गया। इसके बाद लाइव स्टॉक कंपनी के संचालक असलम उर्फ चमड़ा की गिरफ्तारी की गई।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

Topics

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img