दिनांक 07 अगस्त 2022 को पावन चिंतन धारा आश्रम के युवा प्रकल्प, यूथ अवेकनिंग मिशन द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय कैंपेन धरासेवा-शिवसेवा के अंतर्गत भोपाल में स्थित – नीमवाले बाबा हनुमानजी मंदिर, कस्तुरबा नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ व.क्. ७८ के पार्षद आदरणीय श्रीमान राकेश यादव जी, पूर्व पार्षद श्रीमती गीता उपेन्द्र तोमर जी, श्रीमान उपेन्द्र तोमर जी और व.क्. ७१ के पार्षद आदरणीया कुमारी श्रद्धा दुबे द्वारा किया गया। वहां नीम, बरगद,पीपल,आम, तुलसी, गुलाब, गुड़हल आदि के पौधे रोपे गए।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में भारत में प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगभग 500 करोड़ पेड़ों की आवश्यकता है। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत ही हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु, शुद्ध जल एवं स्वस्थ जीवन दे पाएंगे इसलिए आश्रम के संस्थापक एवं दिल्ली विश्विद्यालय के प्रोफेसर डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरूजी’ के मार्गदर्शन में पावन चिंतन धारा आश्रम के युवा प्रकल्प, यूथ अवेकनिंग मिशन ने देशभर में ‘धरासेवा शिवसेवा कैंपेन’ शुरू की। जिसके अंतर्गत सावन माह में डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरूजी’ की प्रेरणा से देशभर के अलग-अलग शहरों में, गाँवों में तथा अन्य स्थानों में पौधारोपण का कार्य किया जाता है और साथ ही अन्य लोगों की पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूक किया जाता है।
इस वर्ष 13 जुलाई को प्रारंभ हुई इस कैंपेन में मात्र 24 दिनों में अब तक 26,000 से अधिक पौधे देश के 9 राज्यों में रोपित किए जा चुके हैं जिसमें लगभग 1200 से अधिक आश्रम सेवादारों का उत्साह से परिपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर श्रीमती दवे जी, अभिषेक सिंह जी, मीनल पाटील, राकेश गोतम, वासुदेव,शिखा, गीता के साथ अन्य समाज सेवियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।













