आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

परीक्षा दौरान झुग्गी बस्ती पर एक्शन के खिलाफ पूर्व मंत्री

भोपाल में झुग्गी भदभदा बस्ती पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मानव अधिकार आयोग जाएंगे। वे बताएंगे कि परीक्षा समय में बस्ती के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। पूर्व मंत्री का प्लान बस्ती जाकर लोगों से मुलाकात करने का भी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भोपाल में होटल ताज के ठीक सामने भदभदा बस्ती से दो दिन में 139 घर हटा दिए गए हैं। आज तीसरे दिन शुक्रवार को 129 घर और गिराए जाने हैं। लोगों से सहमति लेकर उनके घरों को गिराया जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने 386 घरों को हटाने के आदेश दिए थे।

कोई हंगामा न हो, इसके लिए पुलिस ने बस्ती से 1 किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक रखा है। पुलिस के 500 जवान तैनात हैं। घरों को तोड़ने के लिए 10 JCB लगाई गई हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कार्रवाई अगले दो दिन और चलेगी।

भदभदा बस्ती में अतिक्रमण हटने के बाद मैदान नजर आने लगा है।
भदभदा बस्ती में अतिक्रमण हटने के बाद मैदान नजर आने लगा है।

बेघर लोगों को जमीन के पट्‌टे, मुआवजे का ऑप्शन

बस्ती से अब 247 घर और हटाए जाएंगे। इनमें से 129 ने शुक्रवार को अपने घर खाली करने की सहमति दी है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि सभी को मुआवजा दिया गया है। शिफ्टिंग के लिए निगम की गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। कुछ लोगों को चांदपुर बैरसिया इलाके में जमीन के पट्‌टे तो बाकी को 1 लाख रुपए की मुआवजा राशि या प्रधानमंत्री आवास का ऑप्शन दिया गया है।

कार्रवाई के बाद अब चारों ओर मलबा ही नजर आ रहा है।
कार्रवाई के बाद अब चारों ओर मलबा ही नजर आ रहा है।

इसलिए अतिक्रमण हटा रहा प्रशासन
NGT के आदेश के बाद जिला प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों नगर निगम की ओर से मुनादी भी कराई थी। रहवासियों को अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था। सोमवार को यह अवधि खत्म हो गई। कलेक्टर सिंह ने रहवासियों की मीटिंग की और फिर एक दिन की मोहलत और दी थी। बुधवार से सख्ती और समझाइश दोनों शुरू कर दी गई। बुधवार को 30, गुरुवार को 109 घर गिराए गए।

गुरुवार को कार्रवाई के दौरान जेसीबी से पक्का निर्माण तोड़ा गया।
गुरुवार को कार्रवाई के दौरान जेसीबी से पक्का निर्माण तोड़ा गया।

रिश्तेदार खाना लेकर पहुंचे, पुलिस ने लौटाया
पुलिस जवानों की मौजूदगी में भी शिफ्टिंग की कार्रवाई की जा रही। इसके लिए बस्ती की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते समेत भदभदा चौराहा और करुणा धाम मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार को बस्ती में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार खाना लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770