Saturday, April 25, 2026
33.8 C
Bhopal

गैंगस्टर के बेटे ने सैफिया कॉलेज ग्राउंड में फायरिंग की:VIDEO सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया; कंट्रीमेड पिस्टल जब्त

भोपाल के बदमाश यासीन मलिक का फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। वह सैफिया कॉलेज मैदान (कोहेफिजा) में कंट्रीमेड पिस्टल से गोलियां चलाता दिख रहा है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देसी पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है।

एसीपी क्राइम ब्रांच मुख्तार कुरैशी ने बताया कि यासीन मलिक कोहेफिजा का रहने वाला है। उसके खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास, मारपीट जैसे कई केस दर्ज हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में वह सैफिया कॉलेज मैदान में कार में पिस्टल को लोड करने के बाद गोलियां चलाता हुआ दिखा है। शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

व्यापारी के बुजुर्ग पिता को बेसबॉल बैट से पीटा था

यासीन मलिक, भोपाल का गैंगस्टर रहा मुख्तार मलिक का बेटा है। 1 साल पहले उसने व्यापारी मनसब के पिता मशकूर खान (62) की बेसबॉल बैट से पिटाई की थी। वह अपने दो गुर्गों के साथ था। उसने घर के सामने कार लगाई और तीनों बेसबॉल बैट लेकर व्यापारी के पिता पर टूट पड़े थे। वे जान बचाकर घर के अंदर भागे, तो बदमाशों ने घर में घुसकर भी उनसे मारपीट की थी। इस हमले के एक दिन पहले यासीन और मशकूर के बेटे मनसब का विवाद हुआ था।

एक साल पहले बदमाश यासीन ने व्यापारी के पिता से मारपीट की थी।

छात्रों को पीटा, फायरिंग की; जेल से छूटने पर गुर्गों ने आतिशबाजी की थी

इसी साल जनवरी में यासीन ने कलियासोत डैम के करीब एक यूनिवर्सिटी के छात्रों को पीटा था। उन पर आरोपी ने फायरिंग भी की थी। इसके बाद उसके खिलाफ रातीबढ़ थाने में धारा 308 के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने पर आरोपी का जगह-जगह उसके गुर्गों ने स्वागत कर खुशी में आतिशबाजी की थी।

Hot this week

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

Topics

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने किया सागर सेंट्रल जेल का निरीक्षण

​​सागर। प्रदेश के जेल महानिदेशक (DG) वरुण कपूर ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img