Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मौत:ऑटो में मिला शव; सिर हैंडल पर रखा था, मुह से निकल रहा था खून

भोपाल के बिलखिरिया थाना इलाके में स्थित कंकाली माता मंदिर के पास शनिवार सुबह पुलिस ने ऑटो से व्यक्ति का शव बरामद किया है। बॉडी ड्राइविंग सीट पर बैठी हुई हालत में मिली। सिर हैंडल पर रखा और मुह से खून निकल रहा था।

बॉडी देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजन को कॉल कर मामले की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, चालक मनोज कुमार (33) शुक्रवार सुबह घर से ऑटो लेकर निकला था। शनिवार को बलिखिरिया इलाके में उसकी बॉडी मिली है। पुलिस का कहना है कि, शार्ट पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड का अनुमान है। इधर परिजन का कहना है कि, मनोज शराब पीने के आदी थे। जिस ऑटो में उनका शव मिला, उसे मनोज ने हाल ही में खरीदा था। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img