Wednesday, February 25, 2026
30.2 C
Bhopal

फार्मा फाइनल ईयर के स्टूडेंट ने किया सुसाइड

इंदौर के राजेन्द्र नगर में किराए से रहकर पढ़ाई करने वाले एक फार्मा स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके कमरे से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस आत्महत्या के मामले में जांच कर रही है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि पुष्पेन्द्र (21) पुत्र रामकिशोर साहू निवासी राजेन्द्र नगर का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। बुधवार रात बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल भेजा गया है। दोस्तों के मुताबिक पुष्पेन्द्र इंदौर के निजी कॉलेज से फार्मा की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था और मूल रूप से मैहर का रहने वाला था।

किसी का फोन नहीं उठाया

पुष्पेन्द्र ने बुधवार को दोस्त के साथ परिवार का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहा था। उसका रूम पार्टनर भी बाहर गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक पुष्पेन्द्र के परिवार में उसके पिता रामकिशोर मैहर में एक सीमेंट फैक्ट्री में मैकेनिकल विभाग में कार्यरत हैं। सूचना के बाद परिवार रात में ही इंदौर के लिए रवाना हुआ है। फिलहाल राजेन्द्र नगर पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मोबाइल डिस्चार्ज मिला

राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि मौके पर कमरे से काफी बदबू आ रही थी। जिसमें शव को बाहर निकाला गया। रूम पार्टनर से पुलिस ने पूछताछ की तो वह दो दिन से विजयनगर में अपने रिश्तेदारो के यहां था। दोस्तो ने किसी तरह की परेशानी होने की बात से इंकार किया है। पुष्पेन्द्र के कमरे से उसका मोबाइल मिला है। जो डिस्चार्ज हो गया था। पुलिस के मुताबिक कमरे से सुसाइड नोट भी अभी नही मिला है। मोबाइल जांच में किसी तरह की बात सामने आ सकती है।

Hot this week

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया तनाव में पति ने सुसाइड कर लिया

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी इलाके के रायपुर गांव...

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...

Topics

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img