Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

PM मोदी से मिले MP के CM शिवराज, केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए दिया धन्‍यवाद, उज्‍जैन-इंदौर आने का आमंत्रण

दिल्‍ली, भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने विभिन्‍न विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री बोले क‍ि आज मैंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए मध्यप्रदेश की जनता की ओर से ह्रदय से धन्यवाद दिया है। मैंने प्रधानमंत्री जी से इस परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है:

बैठक के बाद शि‍वराज ने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। इन दोनों नदियों को जोड़कर जो बांध बनेंगे उससे लगभग 10 लाख हेक्टेयर ज़मीन में सिंचाई होगी। 50 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।

मुख्यमंत्री बोले क‍ि उज्जैन में श्री महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार, इंदौर में “वेस्ट टू वेल्थ” अंतर्गत गीले कचरे से सीएनजी बनाने के प्लांट व महिला स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित किए जाने बावत हमारे सेल्फ हेल्प ग्रुप के 7 पोषण आहार प्लांटों के लोकार्पण का निवेदन भी मैंने प्रधानमंत्री जी से किया है।

शि‍वराज ने बताया कि प्रधानमंत्री जी से मध्यप्रदेश के कृषि उत्पादों के निर्यात तथा नर्मदा मैया के दोनों तटों पर प्राकृतिक खेती करने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही गांवों और शहरों का जन्मदिन मनाने तथा विकास कार्यों के प्रयासों से भी प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया।

Hot this week

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img