Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

PoK पर केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान, जानिए 2024 तक क्या उम्मीद जताई

केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) संभवत 2024 तक भारत में वापस आ जाएगा। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक कार्यक्रम में कपिल पालिट ने यह बड़ा दावा किया और देश के लिए कई ‘साहसिक’ निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की। कपिल पाटिल मौजूदी मोदी सरकार में पंचायती राज राज्य मंत्री हैं। बकौल कपिल पाटिल, ‘केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ही देश के लिए कुछ चीजें हासिल कर सकते हैं। पीएम मोदी को इस देश का नेतृत्व करना जारी रखना चाहिए क्योंकि उन्होंने सीएए जैसे साहसिक फैसले लिए हैं, धारा 370 और 35 ए को निरस्त किया है। मुझे लगता है, संभवतः पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) 2024 तक भारत वापस आ जाएगा।’

शनिवार रात महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में एक कार्यक्रम में पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी, प्याज और आलू की कीमतों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कीमतों में वृद्धि के बारे में शिकायत करते हैं, वो पिज्जा और मटन खाने वाले हैं। पाटिल ने कहा कि लोग 700 रुपये का मटन और 500-600 रुपये में पिज्जा खरीद सकते हैं, लेकिन 10 रुपये में प्याज और 40 रुपये में टमाटर खरीदना इनके लिए महंगा है।

ठाणे जिले के भिवंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद कपलि पाटिल ने कहा कि कोई भी मुद्रास्फीति और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि का समर्थन नहीं करेगा। जो कोई कीमतों में वृद्धि के असली कारण को समझेगा, वो मोदी सरकार को दोष नहीं देगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img