Saturday, March 28, 2026
25.1 C
Bhopal

पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश किया

भिंड पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने घरों में सेंधमारी करने वाले दो अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश किया है। अलग-अलग कार्रवाई में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 66 लाख रुपए से ज्यादा का माल जब्त किया है।

जब्त सामान में सोने-चांदी के गहने, नकदी, एक लग्जरी कार और चोरी गया ट्रैक्टर शामिल हैं। ये खुलासा भिंड एसपी ने प्रेसवार्ता में किया।

पहली गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार सुरपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध आकौन पुलिया के पास चोरी की फिराक में बैठे हैं। घेराबंदी कर तीनों को दबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम ऊधो उर्फ उदयसिंह गुर्जर (मुरैना), विनोद गुर्जर (आगरा) और गूंगा उर्फ राहुल गुर्जर (मुरैना) बताए।

इनके दो साथी संजू गुर्जर और सीताराम गुर्जर (धौलपुर) फरार हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 56 लाख रुपए का सामान बरामद किया। इसमें सोने के हार, जंजीरें, अंगूठियां, चूड़ियां, चांदी की करधोनी, पायल, सिक्के, 1 लाख 3 हजार नकद, चोरी का ट्रैक्टर और एक कार शामिल है।

दूसरी गैंग से दो आरोपी गिरफ्तार रौन थाना क्षेत्र के मछंड इलाके में मई 2025 में हुई चोरी का खुलासा भी पुलिस ने कर दिया। इसमें शामिल जितेंद्र नगाईच (भिंड) और मोहम्मद आशिक (जालौन) को पकड़ा गया। इनके पास से 10 लाख रुपए के गहने और चांदी बरामद हुई। इसमें सोने के कंगन, अंगूठियां, झुमकी और 3 किलो 400 ग्राम चांदी शामिल है।

चोरी से पहले करते थे रेकी ​​​​​​गिरफ्तार आरोपितों ने कबूल किया कि वे गैंग बनाकर वारदात करते थे। चोरी से पहले सुनसान इलाकों के घरों की रेकी करते। रात में छत या दीवार तोड़कर घर में घुसते और दरवाजे के ताले लोहे की रॉड से तोड़ देते। एक सदस्य बाहर निगरानी करता, जबकि ड्राइवर कार को दूर खड़ा कर भागने की तैयारी में रहता।

भिंड एसपी असित यादव ने बताया है कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों तार मुरैना, ग्वालियर, आगरा और धौलपुर तक जुड़े हैं। फरार आरोपितों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि ये खुलासा करने वाले पुलिस टीम के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img