Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के मैनेजर के घर से 10 लाख रुपए नगद और करीब 20 लाख रुपए के जेवरात ले गए

सीहोर के इछावर रोड स्थित क्रिसेंट रेसीडेंसी कालोनी में चोरों ने एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के मैनेजर के घर से बड़ी चोरी की। संजीव श्रीवास्तव के घर से चोर 10 लाख रुपए नगद और करीब 20 लाख रुपए के जेवरात ले गए। घटना 12 सितंबर की है, जब श्रीवास्तव परिवार के साथ गैरतगंज में रिश्तेदार की तेरहवीं में गए थे।

रविवार रात को जब वे घर लौटे, तो किचन में जलती लाइट देखकर चौंक गए। घर का मेन दरवाजा टूटा मिला। दो अलमारियों का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि वह भोपाल की एक कालोनी में मकान खरीदने वाले थे। इसके लिए उनके पिता ने 10 लाख रुपए दिए थे। उन्होंने दस लाख रुपए घर की अलमारी में ही रखे थे। रविवार को वह भोपाल में कॉलोनाईजर से बुकिंग वगैरह की बात करके ही लौटे थे और यह हादसा हो गया।

घर से लाखों रुपए की नगदी और जेवरात बटोरने वाले चोरों ने वहां रखी ड्रेसिंग टेबल की भी तलाशी ली। इस दौरान वहां रखे कान के टाप्स नकली समझकर उन्होंने टेबल पर ही छोड़ दिए थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मदद से सबूत जुटाए गए। कालोनी में काम करने वाले मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की गई है। उनके फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। चोर पूजाघर से भगवान के आभूषण भी ले गए।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img