Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स और फार्म हाउसों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीओपी मंजू चौहान के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मन्नत फार्म, न्यू स्टार फार्म और स्काय ब्लूम सहित कई प्रमुख ठिकानों का औचक निरीक्षण किया।

​सुरक्षा में लापरवाही पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान कई रिसॉर्ट्स में सीसीटीवी कैमरे बंद या नदारद मिले, जिसे पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चूक माना है। पुलिस ने संचालकों को दो दिन का समय देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीसीटीवी दुरुस्त कराएं और स्विमिंग पूल के लिए सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

​एक सप्ताह में दस्तावेज पेश करें

थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि सभी संचालकों को अपने स्टाफ (नौकर, चौकीदार) का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, अगले सात दिनों के भीतर गुमाश्ता लाइसेंस, पंचायत की अनुमति, डायवर्सन और बिजली कनेक्शन से जुड़े वैध दस्तावेज थाने में जमा करने होंगे।

​पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img