Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी ब्रोकर से निवेश के नाम पर 17.84 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने फेसबुक विज्ञापन के जरिए संपर्क कर ब्रोकर को शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था।

​कैसे हुई ठगी:

पीड़ित नितेश दवे ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर निवेश का विज्ञापन देखा था। इसके बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए आरोपियों ने उनसे संपर्क किया। खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर उन्होंने एक एग्रीमेंट साइन कराया और विश्वास जीतने के लिए शुरुआत में छोटे निवेश पर कुछ मुनाफा भी वापस दिया।

​विश्वास में लेकर ऐंठे पैसे:

भरोसा होने पर आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में 28 ट्रांजेक्शन के जरिए नितेश से कुल 17.84 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब पीड़ित ने अपनी राशि और मुनाफा वापस मांगा, तो आरोपियों ने फोन बंद कर लिया और उसे टेलीग्राम ग्रुप से हटा दिया।

​एरोड्रम पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी।

​आमजन के लिए सलाह: सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऐसे निवेश विज्ञापनों और ‘मोटा मुनाफा’ देने वाले दावों से सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन निवेश न करें।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img