Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

विधायक के सरकारी आवास में दिनदहाड़े चोरी: लैपटॉप और विधानसभा के जरूरी दस्तावेज पार

​भोपाल: अरेरा हिल्स स्थित विधायक विश्राम गृह में उस समय हड़कंप मच गया, जब मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के पीए डॉ. रामानंद पटेल के कमरे से चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात दिन के उजाले में हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

​क्या है मामला:

पीए डॉ. रामानंद पटेल 7 जून को मऊगंज से भोपाल आए थे और रेस्ट हाउस के खंड-3 में ठहरे थे। सुबह करीब 10:30 बजे वे कमरे पर कुंडी लगाकर बाहर गए थे। दोपहर 12:30 बजे जब वे वापस लौटे, तो कमरे का ताला टूटा था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

​क्या-क्या हुआ चोरी:

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने करीब 25 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, पेन ड्राइव, दो एटीएम कार्ड, नकदी और हाथ घड़ी पार कर दी। सबसे चिंताजनक बात यह है कि लैपटॉप और पेन ड्राइव में विधानसभा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और गोपनीय डेटा था।

​पुलिस की कार्रवाई:

दिनदहाड़े विधायकों की सुरक्षित कॉलोनी में हुई इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img