Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

भोपाल में पॉलिटिकल ड्रामा, नेताओं में झूमाझटकी

नगर निगम चुनाव में मेयर-पार्षद के नॉमिनेशन वापस लेने के दौरान राजधानी भोपाल में पॉलिटिकल ड्रामा भी हुआ। वार्ड 41 से कैंडिडेट शेख सलीम और उनकी बहू शेख नाजिया कलेक्टोरेट में धरने पर बैठ गए। शेख सलीम की कांग्रेस नेता मो. फहीद से नाम वापसी की बात पर विवाद हो गया था। नौबत झूमाझटकी और गाली-गलौच पर पहुंच गई। नाराज सलीम ने पूर्व महापौर सुनील सूद पर जान से खतरा होने का डर बताया और पुलिस से सुरक्षा मांगी। करीब आधे घंटे तक पॉलिटिकल ड्रामा चला।वार्ड-41 से कांग्रेस ने मंगलवार रात में ही टिकट बदला था। मो. फहीम की जगह मो. सगीर को टिकट दिया गया, जो चार बार के पार्षद रहे हैं। इसी वार्ड से शेख सलीम ने भी कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस ने मो. सगीर को अधिकृत किया था। इसके चलते शेख सलीम बहू नाजिया के साथ नामांकन वापस लेने कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने नामांकन वापस भी ले लिया था और जा रहे थे कि उनकी मो. फहीम से तीखी नोंकझोंक हो गई। दरअसल, सलीम पूर्व महापौर सूद के बारे में कुछ कह रहे थे, जो समर्थक मो. फहीम को नगवार गुजरी। इस बात पर दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। बात गाली-गलौच और झूमाझटकी तक पहुंच गई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img