Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

सियासी खींचतान: सीएम मोहन और जीतू पटवारी के बीच तीखे बोल, पुतला दहन पर छिड़ा विवाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। शाजापुर के शुजालपुर में सीएम ने जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘टपोरी लाल’ कहा। इस पर पलटवार करते हुए पटवारी ने इसे अपमानजनक बताया।

​क्या है पूरा मामला?

विवाद की शुरुआत पटवारी द्वारा सीएम को ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहे जाने से हुई। जवाब में सीएम ने कहा कि कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे और प्रदेश अध्यक्ष वह व्यक्ति है जो अपनी सीट भी नहीं बचा सका।

​पटवारी की गांधीवादी अपील

सीएम के बयान के बाद प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन शुरू कर दिया था। इसे देखते हुए जीतू पटवारी ने वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से कहा, “हम गांधीवादी हैं, गोडसे वादी नहीं। कहीं भी पुतला न जलाएं, हिंसा से घृणा का जवाब नहीं दिया जा सकता।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोध के लिए भाजपा नेताओं को ‘फूल और माला’ भेंट करें।

​मर्यादा पर तकरार

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष लगातार राजनीतिक मर्यादाएं तोड़ रहे हैं। इधर, भोपाल में कांग्रेस ने सीएम के लिए ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सीएम की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पद की गरिमा का ध्यान रखना आवश्यक है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img