भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी।ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रगति नगर, अशोका गार्ड, शाहंशाह गार्डन, मालीखेड़ी, अमृत कॉम्पलेक्स एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चिकलोद रोड, जाटखेड़ी, महेंद्रा ग्रीन वुड, स्ट्रेलिंग ग्लोबल ग्रांड, सागर पर्ल, इडन पार्क, स्वास्तिक ग्रांड, गोल्डन वैली विलास एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक दानिश कुंज-2, 3 और 5, सिद्धी-समृद्धि हाइट्स, मालीपुरा, फतेहगढ़, सदर मंजिल, नीम रोड, इमामीगेट चौराहा, इतवारा रोड, इस्लामपुरा, एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक गणपति गोल्ड माइन कॉलोनी, आम्र ईडन गार्डन एवं आसपास।




