भोपाल के करीब 30 इलाकों में शनिवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गंगौर की बावड़ी, ओल्ड काजी कैम्प, आमदपुर, छावनी, ओमेगा फार्म, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, ललवानी डेयरी, अनंतपुरा एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रविशंकर नगर, इंद्रा मार्केट, ई-1 और 2, अरेरा कॉलोनी, 7 नंबर बस स्टॉप, बीजेपी ऑफिस एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चांदबड़, हनोतिया, विजय नगर एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ओम नगर, सावन नगर, हलालपुरा बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, आरके रेजीडेंसी, सिटी वॉक एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक गर्वमेंट प्रेस क्षेत्र एवं आसपास।




