Sunday, August 16, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला टीचर ने किया सुसाइड

भोपाल के शाहपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला टीचर ने घर के हॉल में फांसी लगा जी। सुबह भाई ने सबसे पहले बहन के शव को फंदे पर लटका देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विधानसभा में पदस्थ हैं पिता

पुलिस के मुताबिक त्रिलंगा कॉलोनी निवासी मोनिका चौपाल पुत्री प्रेम नारायण बहादुर चौपाल (29) एक निजी स्कूल में टीचर थी। जबकि उसके पिता विधानसभा में पदस्थ हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी और छोटा भाई प्राइवेट जॉब करता है।

शुक्रवार सुबह भाई उठा, हॉल में पहुंचते ही उसने बहन के शव को देखा। शोर मचाकर परिजनों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी, घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट में लिखा मर्जी से दे रही हूं जान

तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है, और उसके परिवार में किसी को परेशान नहीं किया जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img