भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में शनिवार को 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर, खेजड़ा, टीला, गणगौर की बावड़ी, ओल्ड काजी कैंप एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बैरसिया रोड, ग्रीन पार्क कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी, कांग्रेस नगर, मजदूर नगर, कुम्हारपुरा, शर्मा कॉलोनी, रेजीमेंट रोड एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अफजल कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक 11 मिल टावर, भोजपुर तिराहा, अंबिका गृह निर्माण समिति एवं आसपास के क्षेत्र।
- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सीआई कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, जिंसी, नीम रोड, हम्माल कॉलोनी, जोगीपुरा एवं आसपास।




