Monday, October 12, 2026
21.9 C
Bhopal

कार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मारी

इंदौर के लसूड़िया इलाके में एक कार चालक ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया। आरोपी ने मौके पर लगी बैरिकेडिंग तोड़ दी और फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी को रात में साथी जवान अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया।

डीआरपी लाइन के पुलिसकर्मी गुरुवार रात करीब 11 बजे लसूड़िया इलाके में सत्य साईं स्कूल के पास ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इनोवा कार (क्रमांक MP09 BE 0227) का चालक तेज रफ्तार में चौराहे पर पहुंचा।

पुलिस को देखकर उसने कार की रफ्तार और बढ़ा दी। बैरिकेड्स उड़ाते हुए कार आगे बढ़ गई। कार को रोकने के लिए पुलिसकर्मी रवि चंद्रवंशी बीच में आए, तभी कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसकी कार की नंबर प्लेट सड़क पर गिर गई।

घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत घायल रवि चंद्रवंशी को बॉम्बे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक कार ड्राइवर पर शासकीय कार्य मे बाधा का केस दर्ज कर लिया गया।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img