Monday, October 12, 2026
21.9 C
Bhopal

साढ़े तीन साल की बच्ची को गर्म वस्तु से जलाया

भोपाल में एक साढ़े तीन साल की बच्ची को जलाने का मामला सामने आया है। बच्ची की नानी किरण ने 14 जनवरी को थाने में आवेदन दिया है।

आरोप लगाया है कि मेरी बेटी काजल और उसके साथ रहने वाला युवक विजयपाल बच्ची के साथ मारपीट करते हैं। उसे गर्म वस्तु से जलाया गया है।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार काजल कुछ समय पहले घर छोड़कर चली गई थी।

बाद में वापस लौट आई। लौटने पर मां किरण ने कारण पूछा तो बताया कि आपसी विवाद चल रहा था।

इसी दौरान बच्ची के शरीर पर जलने के निशान देखे गए। मेडिकल जांच में जलने की पुष्टि होने के बाद मामले में विधि संगत धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची को जानबूझकर जलाया गया या लापरवाही में यह घटना हुई, इसकी विवेचना जारी है।

पुलिस का कहना है कि काजल और विजयपाल के संबंधों को लेकर भी जांच की जा रही है। दोनों पति-पत्नी हैं या नहीं, या प्रेम संबंध था, यह तथ्य विवेचना के बाद ही स्पष्ट होगा। अभी आरोपी पक्ष ने घटना की वजह स्वीकार नहीं की है। आसपास के लोगों और अन्य गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

बच्ची की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है। वह चल-फिर रही है और किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। पुलिस का कहना है कि घटना एक-दो दिन पहले की हो सकती है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img