भोपाल के 30 से अधिक इलाकों में बुधवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक न्यू कबाड़खाना, अल्पना टॉकीज तिराहा एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कुम्हारपुरा, शर्मा कॉलोनी, मजदूर नगर, रेजीमेंट रोड एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सागर कुंज, बीमा कुंज, बंजारी ए सेक्टर, क्वालिटी होम्स, कान्हाकुंज कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक वल्लभ नगर, भीमनगर, हैप्पी होम्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, विद्या नगर, सुरेंद्र पैलेस, विद्या विहार, नारायण नगर एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक राजगालिया कॉलोनी, मछली मार्केट, गौर मार्केट, बावड़ियाकलां, विष्णु हाईटेक सिटी, सुमित्रा विहार, वरुण सोसायटी एवं आसपास।
- दोपहर 1 से 3 बजे तक दानिश हिल्स व्यू एवं आसपास।




