भोपाल के 35 से अधिक इलाकों में शनिवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी, राजीव नगर ए सेक्टर, अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगलो, भवानी धाम फेस-2, भवानी कैम्पस एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बैरसिया रोड, बाफना कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, टीला, नगर निगम कॉलोनी, कांग्रेस नगर, गंगौर की बावड़ी, बैरागढ़ में संतजी की कुटिया, जैन मंदिर रोड एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रोहित नगर, उमा विहार, कटियार मार्केट, अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर, राजहर्ष कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर, सलैया, सनखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।




