भोपाल के करीब 35 इलाकों में मंगलवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें अशोका गार्डन, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, चांदबड़, प्रगति नगर जैसे कई पॉश इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में नागरिकों को परेशानी से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक यशोदा विहार, वाल्मी, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक राजीव गांधी कॉलेज, सनखेड़ी, कन्फर्ट स्कूल, सागर स्कूल, सिद्धी सैफरॉन सिटी, राजहर्ष ए सेक्टर, बांसखेड़ी, सिटी विस्तार कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रीगल टाउन, सौम्या पार्क लैंड, वैष्णव धाम, क्रस्टल एचआईजी-एमआईजी एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चांदबड़, हनोतिया, विजय नगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, गैस राहत हॉस्पिटल, गर्वमेंट क्वार्टर, इनकम टैक्स कॉलोनी, हजेला हॉस्पिटल, गीतांजलि कॉम्पलेक्स, अंबेडकर नगर, आराधना नगर, अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सुरुचि नगर, निराला नगर, मीनाक्षी हॉस्पिटल एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रगति नगर, अशोका गार्डन, अमृत कॉम्पलेक्स एवं आसपास।




