Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारी, मौत

जबलपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात में उन्होंने पत्नी के साथ खाना खाया। इसके बाद सो गए थे। रविवार तड़के उठकर दूसरे कमरे में गए। वहां लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर लिया।

घटना रविवार अलसुबह की है। प्रॉपर्टी डीलर राकेश कथोरिया (62) भरत कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके बच्चे जबलपुर से बाहर रहते हैं। घटना के दौरान राकेश घर पर पत्नी के साथ थे।

फायरिंग की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जांच की जा रही है।

फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर पहुंची राकेश कथोरिया का व्यापार अच्छा चल रहा था। संपन्न परिवार होने के कारण समाज में भी उठना-बैठना था। फायरिंग की आवाज सुनते ही पत्नी दौड़कर आई, देखा तो राकेश जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। पत्नी ने कहा कि सबकुछ अच्छा चल रहा था। उनकी बातों से ऐसा भी लगा भी नहीं कि वो किसी तरह की परेशानी में है।

पास में रखा था शराब से भरा गिलास जिस कमरे में राकेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, उस कमरे में शराब से भरा एक गिलास भी रखा हुआ मिला है। आशंका है कि राकेश ने आत्महत्या करने से पहले शराब पी और फिर गोली मार ली।

पुलिस पता लगाएगी किस-किस से की बात एसआई योगेंद्र सिंह ने कहा कि मौके से रिवाल्वर को जब्त कर लिया है। मोबाइल भी पुलिस के पास है। पता किया जा रहा है कि शनिवार को उन्होंने किस-किस से बात की थी। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने खुद को गोली मार ली।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img